चमोली: उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह
उत्तराखंड के गोपेश्वर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राजकीय शिक्षक संघ दशोली ने शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षकों और उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया। संगोष्ठी में शिक्षा में नवाचार और शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।