कसरावद: जनपद पंचायत कसरावद के 6 गांवों में जन कल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को लाभ वितरित, समस्याएं सुनी गईं
जनदप पंचायत कसरावद के ग्राम भीलगाँव,दोगावा,रेगवा, भेसावद बिथेर में शिविर का आयोजन किया गया। कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया और मध्यप्रदेश शासन की 63 हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई । जिपं अध्यक्ष अनुबाई तंवर ने भीलगांव में हितग्राहियों की समस्याएं सुनी ।