संत शिरोमणि सियाराम बाबा के देवलोक गमन के बाद आज बुधवार शाम 8 बजे से कसरावद के श्रीराम मंदिर चौक पर भजन संध्या के माध्यम से बाबा श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया ।आयोजक मंडली ने बताया कि हमारे कसरावद क्षेत्र के भट्याण आश्रम के महान संत सियाराम बाबा के देवलोक गमन के बाद आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है जिसमें भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई