22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक कसरावद के ग्राम कमोड़वाड़ा में श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा और 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसके निमित्त आज गुरुवार को रात्रि करीब 8 बजे ग्रामीणों ने विशाल मशाल रैली निकालकर जन जागरण किया ।गायत्री परिवार के साधको ने बताया कि इन पांच दिनों में विभिन्न संस्कार किए जाएंगे और अंतिम दिवस पूर्णाहुति की जाएगी ।