चौमूं: जामडोली थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गैंग का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लाखों के मोबाइल बरामद
Chomu, Jaipur | Apr 24, 2026 जयपुर की जामडोली थाना पुलिस ने अंतर राज्यीय मोबाइल चोर गैंग का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपए के 35 स्मार्टफोन बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। जामडोली थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल चोरी की वारदातों के बाद स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी सोनू ठाकुर गिरफ्तार किया है।