नीम चक बथानी: बथानी में अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौर गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।इस संबंध में नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को आता देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जिसे जब्त कर थाना लाया गया और इस मामले में खनन पदाधिकारी के द्वारा ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई