कनाट प्लेस: शाहबाद दौलतपुर से रेप और पोक्सो एक्ट के आरोप में फरार बदमाश को क्राइम ब्रांच की NR-1 की टीम ने किया गिरफ्तार
डीसीपी सतीश कुमार ने 30 नवंबर के दोपहर करीब 12:30 बजे मीडिया को बताया कि रेप और पोक्सो एक्ट के आरोप में जमानत के बाद फरार चल रहे बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सही बात दौलतपुर निवासी 44 वर्षीय रमेश उर्फ रामेश्वर लोहार के तौर पर हुई है फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है