**MLC चुनाव जीतने के बाद नीरज कुमार का सियासी हमला, बोले—धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी**
राजधानी पटना में MLC चुनाव में जीत हासिल करने के बाद JDU MLC नीरज कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।
नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने संजय झा से मुलाकात की, जहां उन्हें उनका स्नेह मिला। उन्होंने चुनाव के दौरान संजय झा की सक्रियता और योगदान को सराहनीय बताया। नीरज कुमार के मुताबिक, उन्होंने कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर चुनावी सफर पूरा किया। उन्होंने कहा कि धर्म और अधर्म की इस लड़ाई में JDU और NDA मजबूती के साथ खड़े रहे।
Bihar, India | Oct 30, 2026