जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद रात में फायरिंग, शिकायतकर्ता परिवार ने जान से मारने की कोशिश का लगाया आरोप।
मनरेगा और पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद रंजिश में वारदात का आरोप; नगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सरपंच पति पर एफआईआर।
पोरसा | जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत भदावली में मनरेगा और पंचायत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायतकर्ता ग्रामीण छीद्धि सिंह तोमर के परिवार ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को मुरैना कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ शिकायत करने की रंजिश में उसी रात उनके घर के बाहर फायरिंग की गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही सभी ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। मामले में नगरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार मंगलवार को उन्होंने ग्राम �