ढीमरखेड़ा: “वर्दी ही नहीं, हम दर्दी भी”: ढीमरखेड़ा में ASI बृजेंद्र तिवारी ने तपती धूप में दिखाई इंसानियत
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा से रामपुर तक इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। थाना ढीमरखेड़ा में पदस्थ एएसआई बृजेंद्र तिवारी, जो पहले भी कई बार लोगों की मदद और मानवीय कार्यों के लिए पहचाने जाते रहे हैं, एक बार फिर अपने संवेदनशील व्यवहार के कारण चर्चा में हैं।