फतुहा: फतुहा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर, ट्रेन में चढ़ते समय, उचक्के ने महिला का सोने का चैन झपटकर भागा
Fatwah, Patna | Sep 9, 2026 फतुहा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन चढ़ने के क्रम में उच्चके ने महिला के सोने का चैन झपट लिया है। महिला यात्री को जब तक एहसास होता तब तक ट्रेन खुल गई थी महिला बांका घाट स्टेशन से उतरकर फतुहा स्टेशन वापस लौटी और रेल थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़ित महिला निशु कुमारी है। महिला के शिकायत पर रेल थाना में केस दर्ज करते हुए रेल पुलिस छानबीन में जुट गई है।