भादरा: डी-फार्मेसी डिप्लोमा दिलाने के नाम पर 1.48 लाख रुपए की ठगी का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज
भादरा निवासी व्यक्ति ने बेटे को डी-फार्मेसी डिप्लोमा दिलाने के नाम पर 1.48 लाख रुपए लेने और डिप्लोमा व दस्तावेज नहीं देने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कॉलेज संचालक सहित दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।