🚨 तेज बहाव में बहा युवक, रपटा पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा!
📍 बिजनौर | उत्तर प्रदेश
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के रावली ब्रह्मपुरी रपटे पर एक युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक, जिसकी पहचान रविंदर के रूप में हुई है, रपटा पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
⚠️ बरसात के मौसम में उफनाते रपटों और पुलों को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और जोखिम न उठाएं।
❓क्या ऐसे रपटों पर बारिश के दौरान पूरी तरह आवाजाही बंद कर देनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#UnnaoExpress #Bijnor #UPNews #BreakingNews #ViralVideo
Unnao, Unnao | Jul 10, 2026