धार: धार जिले के सुन्दरेल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले
Dhar, Dhar | Oct 26, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम सुन्दरेल में पथ संचलन निकला। यह संचलन निजी स्कूल से शुरू होकर गांव के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों से गुजरा और वापस उसी स्थान पर समाप्त हुआ।