चित्तौड़गढ़: भदेसर थाने में कांस्टेबल को ₹15000 की रिश्वत लेते चित्तौड़गढ़ एसीबी ने किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹15000 की रिश्वत लेते कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। भदेसर थाने में तैनात कांस्टेबल ने परिवादी से किसी मामले में जल्दी से कार्रवाई करने की आवाज में 15000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। परिवादी को एक होटल संचालक को ₹15000 देने के लिए कहा था। जिस पर एसीबी ने मौके से होटल संचालक को भी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।