चित्तौड़गढ़: भरत बाग में आयोजित होने वाली 2 जून को भव्य भजन संध्या को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का राष्ट्रीय महाकाल सेना द्वारा आयोजन
राष्ट्रीय महाकाल सेना के तत्वाधान में चित्तौड़गढ़ में पहली बार आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सर्व हिंदू समाज द्वारा इसका आयोजन 2 जून को भरत बाग में किया जाएगा। भव्य भजन संध्या में 15 गायक कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। सांवरिया सेठ भजन संध्या में मुख्य अतिथि रहेंगे।