प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
दिनांक -28 सितंबर 2026
---------------------------------
निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम के तहत नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित
बिहारशरीफ (नालंदा) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के “निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम के तहत
आज नालंदा समाहरणालय स्थित शहीद हरदेव भवन में बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजितेश कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, आंचलिक कार्यालय, पटना ने की।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं एवं प्रावधानों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1952 (EPF & MP Act, 1952) से आच्छादित विभिन्न विभागों/प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित जिले के epf से संबंधित कर्मचारियों द्वारा भविष्य निधि से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विषयों को रखा गया तथा उनके समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री अजितेश कुमार ने संबंधित नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील की कि भविष्य निधि से जुड़े मामलों के समाधान तथा योजनाओं की जानकारी के लिए निधि आपके निकट 2.0 जैसे कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के माध्यम से नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि से संबंधित सेवाओं, प्रावधानों एवं समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
बैठक का उद्देश्य भविष्य निधि सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाना तथा नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
इस बैठक में नालंदा जिले ESIC के शाखा प्रबंधक श्री संतोष कुमार,
अपर समाहर्ता विभागीय जांच नालंदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नालंदा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नालंदा, नजारत उपसमाहर्ता नालंदा, एवं ईपीएफओ से संबंधित तथा अन्य विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Nalanda, Bihar | Sep 28, 2026