निज़ामाबाद: बड़ागांव में प्राथमिक विद्यालयों ने निकाला स्कूल चलो अभियान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव में मंगलवार सुबह करीब दस बजे प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय द्वितीय द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई रैली की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय प्रथम बड़ागांव से हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राथमिक विद्यालय द्वितीय तक पहुंची।