देवरी: महाकाली वार्ड के खिरका घाट में अमृत 2 योजना के तहत बनने वाले ग्रीन पार्क का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Deori, Sagar | Jan 9, 2025 नगरपालिका देवरी द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 31 लाख 94 हजार की लागत से ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें में बाउन्ड्रीबाल, फुलवारी, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, युवाओं एवं बुजुर्गो के लिए वॉक फुटपाथ का निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य का गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने निरीक्षण किया।