देवरी: देवरी हाई स्कूल रोड पर दो भाइयों की बाइकें आमने-सामने टकराईं, दोनों घायल
Deori, Sagar | Jan 10, 2025 देवरी हाई स्कूल रोड पर दिशा टायर के पास शाम करीब 5:30 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई और चकनाचूर हो गई, एक में भोले चढ़ार निवासी धुलतरा, बिजोरा देवरी की तरफ आ रहा था,वहीं दूसरी बाइक पर भगवान दास पटेल ग्राम भापेल छीर जा रहा था। इसी दौरान दोनों की बाइक आपस में टकरा गई दोनों की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।