पचरुखी: नथनपुरा और चाड़ी से दो शराबी गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए सिवान भेजे गए
जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के नथनपुरा और चाड़ी गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में नथनपुरा गांव निवासी दिलीप राम और चाड़ी निवासी मंटु मियां शामिल हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि दोनों बंदियों को मंगवाल की दोपहर दो बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।