पचरुखी: जसौली में ट्रैक्टर पर चारा लादते समय युवक गिरकर घायल, सिवान सदर अस्पताल रेफर
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के जसौली गांव में सोमवार की दोपहर ढाई बजे ट्रैक्टर पर चारा लोड कर रहा एक युवक गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी युवक कन्हैया यादव को परिजनों द्वारा पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। हालांकि मरीज की गंभीर स्थिति के मद्देनजर डॉक्टरों ने उसे सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।