पचरुखी: सिवान के लिमरा होटल के पास से चोरी की बाइक बरामद
पचरुखी सराय थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के लिमरा होटल के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक टेलहट्टा बाजार निवासी शमशाद अली का पुत्र अमीन अली है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दो बजे बंदी को सिवान कोर्ट में पेश किया गया।