पचरुखी: मकर संक्रांति पर पचरुखी बाजार में खरीदारी का उत्साह, तील-गुड़ की दुकानों पर लगी भीड़
मकर संक्रांति को लेकर सोमवार को पचरुखी बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी किया। लोगों ने त्यौहार के मद्देनजर तिल गुड लाई आदि की खरीदारी की। इस दौरान तील गुड़ की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में आज दिन भर जाम की समस्या बनी रही।