पचरुखी: पपौर और माहपुर से चार शराबी गिरफ्तार, जुर्माने के लिए सिवान भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के माहपुर और पपौर गांव से चार शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ति के दौरान पपौर गांव से राजेंद्र बांसफोर, शंकर बांसफोर, पंकज बांसफोर और माहपुर से धर्मेंद्र यादव को मद्यपान के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।