लातेहार: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में JJMP के तीन उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
राज्य सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर जेजेएमपी के तीन इनामी उग्रवादियों ने गुरुवार की शाम करीब चार बजे पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ कमांडेंट याद राम बुनकर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आत्मसमर्पण किया।