लातेहार: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के विरोध में भाजपा जिला इकाई ने बाजारटांड़ से निकाला आक्रोश मार्च, विधायक रहे शामिल
झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन के बयान के खिलाफ गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई के द्वारा जिला मुख्यालय के बाजारटांड से आक्रोश मार्च निकाला गया। इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया।