लातेहार: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक सफाई अभियान शुरू, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाई
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर लातेहार जिले में SLRM (सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।