शाहजहांपुर: तिलहर थाना क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, साथी घायल
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना नगरिया मोड़ के पास की है। बता जा रहा है कि गोविंदगंज स्थित रेलवे कॉलोनी के रहने वाले साहिल गुरुवार को अपने दोस्त ऋषभ के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए कार से गए हुए थे। इसी दौरान घर वापस लौटते समय ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पर कच्चे उड़ गए।