शाहजहांपुर: सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दरअसल थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रोजा और कहलिया के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू गुरुवार को बालाजी के दर्शन करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात के समय में अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची।