मोठ: तालौड़ गांव में बदहाली की हद, अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से निकली शवयात्रा, वीडियो वायरल
Moth, Jhansi | Oct 20, 2026 झांसी के मोंठ ब्लॉक के तालौड़ गांव में बदहाल रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार अधिकारियों से रास्ते की मरम्मत की उम्मीद है।