नावानगर: पांडेयपुर गांव में एक महिला की गोली मारकर हुई हत्या, महिला पति की हत्या मामले में एक सप्ताह पूर्व जेल से आई थी बाहर
पांडेयपुर गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला ममता पांडेय पति की हत्या मामले में एक सप्ताह पूर्व ही जेल से बाहर आई थी। घटना बुधवार अहले सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। इधर, हत्या की सूचना पर सिकरौल पुलिस उक्त गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई है।