नावानगर: शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा करते नावानगर के एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा करते नावानगर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक उक्त गांव के महेन्द्र सिंह है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात गिरफ्तार युवक के परिजनों ने इसकी सूचना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शराबी युवक के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।