नावानगर: रुपसागर गांव से शराब के नशे में बवाल करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
रुपसागर गांव से शराब के नशे में बवाल करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी रुपसागर गांव निवासी कृष्णा कुमार है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी नशे की हालत में अपने गांव में बवाल कर रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी।