नावानगर: बाली सोनवर्षा के सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन
बाली सोनवर्षा के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ साह, भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख वीरेंद्र कुमार, समिति सदस्य विश्वकर्मा शर्मा, शिक्षाविद् आशुतोष कुमार पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई