नावानगर: गिरिधर बराव गांव से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गिरिधर बराव गांव से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी उक्त गांव निवासी जगदम्बा सिंह बताया जाता है। सोनवर्षा ओपीध्यक्ष निशा रानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरिधर बराव गांव में शराब का कारोबार हो रही है। सूचना पर सोनवर्षा ओपी पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की।