नावानगर: सिकरौल पुलिस ने दीवान के बड़का से शराब के नशे में हंगामा करते युवक को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
सिकरौल पुलिस ने दीवान के बड़का से शराब के नशे में हंगामा करते युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार युवक उक्त गांव के मुन्ना सिंह बताया जाता है। इसकी पुष्टि करते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में एक युवक गांव में हंगामा मचा रहा है।