सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने 2 लोगों को अवैध शराब बिक्री हेतु ले जाते हुए मोटरसाइकिल सहित कठास में पकड़ा
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओपी के के पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा अशोक सिंह परिहार द्वारा गठित टीम ने ग्राम कठास के पास से अवैध शराब के तस्करी कर रहे आरोपियों को मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66 MC 5847 से 36 लीटर बियर व 160 पाव देशी प्लेन शराब पकड़कर अपराध क्रमांक 249/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।