सिंगरौली: बिछिया टोला में दुर्घटना के बाद की गई मारपीट से इलाज के दौरान शख्स की मौत, मृतक की पत्नी ने SP से की कार्रवाई की मांग
पीड़िता पार्वती सिंह ने बताया कि उसके पति राम लोटन सिंह दिनांक 26/1/2024 को अपने घर लौट रहे थे उसी दौरान चितरंगी थाना क्षेत्र ग्राम पराई के बिछिया टोला में मामूली एक्सीडेंट हुआ था जिस घटना से गुस्साए आरोपियों द्वारा राम लोटन सिंह के साथ लात घूंसा से गंभीर मारपीट किया गया। चिकित्सकों द्वारा घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल रीवा रेफर कर दिया। घायल रामलोटन की उपचार के दौरान दिनांक 1/2/2024 को मृत्यु हो गई। पीड़िता पार्वती सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उसके पति के हत्यारों को सजा दिलाये जाने की मांग की है।