सिंगरौली: कलेक्टर व एसपी के नेतृत्व में शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति व्यवस्था की अपील
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र समस्त थाना क्षेत्र में जिला पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली, विंध्यनगर थाना, नवानगर, चौकी जयन्त क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक पुलिस जवानों के साथ एसपी निवेदिता गुप्ता एवं कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का विश्वास दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।