खानपुर: खानपुर कस्बे के अटल सेवा केंद्र में खानपुर थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
खानपुर कस्बे के अटल सेवा केंद्र में खानपुर थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कानपुर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने आज बुधवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में वृत्त अधिकारी गरिमा जिंदल व थाना अधिकारी रविंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से संबंधित उपायों के बारे में जानकारी दी गई ।