बेलहर: साहबगंज बाजार में ज़मीन विवाद: दो पक्षों में मारपीट, ₹5 लाख की रंगदारी मांगी, थाने में मामला दर्ज
थानांक्षेत्र के साहबगंज बाजार में जमीन विवाद में विवादित जमीन पर ही दो पक्षों में गाली गलौज मारपीट हो गई। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घटना बीते 27 जनवरी की है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एसपी के जनता दरबार में मिली शिकायत पर सोमवार को 11 बजे दिन में थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक पक्ष के