बहराइच: मजगवा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान नीलम कुमारी निवासी मजगवा थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फील्ड यूनिट मौजूद थी। और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।