बहराइच: नरसिंह डीहा में करंट की चपेट में आने से मां की हुई मौत, मासूम बाल-बाल बचा
बहराइच जिले में विद्युत कर्मियों की लापरवाही से एक मासूम ने अपनी मां को खो दिया। करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। वही गोद मे एक वर्ष का मासूम बाल बाल बच गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।