बहराइच: बहराइच में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों के खिलाफ MV Act के तहत की कार्रवाई
बहराइच जिले में यातायात पुलिस ने गुरुवार को ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहन चालकों का ब्रेथ टेस्ट किया। जिन वाहन चालकों का ब्रेथ टेस्ट पॉजिटिव आया, उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।