बहराइच: जिले में अनफिट स्कूल वाहनों के संचालन पर दर्ज होगी एफआईआर, एआरटीओ ने दी जानकारी
बहराइच में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल में 54 स्कूली वाहन ऐसे मिले जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित स्कूल के प्रबंधको, प्रधानाचार्य व वाहन स्वामियो को फिटनेस कराये जाने हेतु नोटिस जारी की गई है। बताया कि बगैर फिटनेस व अन्य आवश्यक कागज़ातों के स्कूल वाहनों का संचालन करने पर कर्यवाही होगी।