जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कटी के पास नाले की सफाई करने के लिए गए नगर पालिका के कर्मी को करंट लग गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। शुक्रवार को इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि युवक का इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।