कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ी अपडेट, 21 दिन बाद जेल से बाहर आई बहू शालू
कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद बहू शालू को सोमवार देर शाम रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने दोपहर में तत्काल रिहाई का आदेश देते हुए कहा कि हत्या में शालू की भूमिका नहीं है। हालांकि, कोर्ट या विवेचक के बुलाने पर उसे उपस्थित होना होगा।
7 सितंबर को जेल गई शालू 21 दिन बाद बाहर आई तो भावुक हो गई। जेल के बाहर भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया उसे लेने पहुंचे। रिहाई के बाद शालू सीधे लखनऊ स्थित मायके जाएगी।
वकील शिवाकांत दीक्षित ने इसे निष्पक्ष रिहाई बताया। वहीं, भाई धीरज ने कहा कि अब शालू अपने बेटे श्रीजय से मिलने लखनऊ जाएगी।
#Kanpur #VinitMinochaCase #Shalu #KanpurNews #CrimeNews BreakingNews
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 29, 2026