पूरनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जेब से रुपए निकाल रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौपा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी नंदकिशोर पुत्र बाबूराम पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी दवा लेने के लिए आया हुआ था। डॉक्टर से पर्ची पर दवा लिखवाकर युवक दबा लेने के लिए लाइन में लग गया इस दौरान उसकी जेव में रखे 900 रुपए दो युवकों ने निकाल लिए। रुपए निकालने के दौरान दोनों युवकों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ और लिया पुलिस को सौपा दिया है।