पूरनपुर: सिरसा गांव के पास खेत में मिला नवजात बच्चे का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा के पास खेत में नवजात बच्चें का शव पड़ा हुआ था यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है। वही नवजात बच्चे का शव मिलने के बाद लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।